जल्‍द होगी टीईटी शि‍क्षकों की भर्ती

यूपी विधानसभा में मंगलवार को भी कई मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अध्यापकों की भर्ती में हो रही देरी को लेकर बसपा ने सवाल उठाए। इस पर भर्ती प्रक्रि‍या जल्‍द शुरू होने का सरकार ने आश्‍वासन दि‍या। 
  विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत टीईटी पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं होने को लेकर हंगामे से हुई। बसपा ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। नेता विपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को सात सप्ताह में भर्ती करने का निर्देश दिया था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं कि‍या। वह कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रही है। 
इसके जवाब में बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोबिंद चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन हो रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से देरी हुई है। सरकार ने इसका रोडमैप तैयार कर लिया है। इसे अंतिम रूप देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जिलों से डाटा पूरा कराने में लगा है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Related

खबरें 1237413916298256530

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item