अपहरण, चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से ISIS जमा किया दो अरब डालर
https://www.shirazehind.com/2014/06/isis.html
आतंकवादी गुट आईएसआईएस के आर्थिक स्रोतों के बारे में मिलने वाली सूचनाओं के अनुसार इसके पास कुछ देशों से भी अधिक धन है।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया, इराक़ व तुर्की की सीमाओं के बीच आईएसआईएस का तेज़ी से स्थान बदलना और उसके पास मौजूद विकसित हथियार एवं सैन्य उपकरण, मज़बूत आर्थिक स्रोतों तथा क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समर्थन के बिना संभव नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की परिषद ने बताया है कि वर्ष 2013 में दाइश, लोगों से लूट-मार और अलअंबार प्रांत के व्यापारियों व दुकानदारों से भत्ता वसूल करके प्रति महीने 80 लाख डालर प्राप्त कर लिया था और इस समय इराक़ के कई अन्य क्षेत्रों पर क़ब्ज़े के बाद उसकी आय में भी वृद्धि हो गई है।
कुछ अन्य रिपोर्टों के अनुसार आईएसआईएस, अपहरण, चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी इत्यादी जैसे माफ़ियाई तरीक़ों से भी पैसे कमा रहा है जबकि इस आतंकवादी गुट ने सीरिया से चुराए गए तेल को तुर्की पहुंचा कर और वहां से ब्लैक मार्केट में बेच कर भी बहुत अधिक धन कमाया है।
अमरीका से प्रकाशित होने वाले समाचारपत्र डेली बेस्ट के पत्रकार के अनुसार सऊदी अरब और क़तर जैसे कुछ क्षेत्रीय देश भी व्यापक रूप से आईएसआईएस को धन प्रदान करते हैं। इस गुट ने इसी प्रकार मूसिल पर क़ब्ज़े के बाद इस नगर के बैंकों से लगभग 43 करोड़ डालर भी चुरा लिए हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार आईएसआईएस को इस समय तक लगभग दो अरब डालर की आय हो चुकी है।