प्याज , दही बचा सकती है गंजे पन्न से

आज के समय में खान-पान और दिनचर्या की अनियमितता के कारण बालों का झड़ना आम बात हो गई है। यदि बाल लगातार झड़ रहे हैं या समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं तो यह चिंता का विषय है। अगर आप भी बालों की इन समस्याओं से परेशान हैं तो यहां कुछ नुस्खे बताए जा रहे हैं। इन नुस्खों को अपनाने से आपके बालों की उम्र बढ़ेगी और सफेद बाल कम हो जाएंगे। बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्याज का यहां बताया जा रहा नुस्खा काफी कारगर है। प्याज का रस निकालकर उसे गर्म करें और ठंडा होने के बाद बालों की जड़ों में लगाएं। इससे पहले गर्म पानी में भीगे हुए तौलिए से बालों को कुछ देर ढककर रखें। इसके बाद प्याज का रस लगाएं। कुछ देर बाद बालों को अच्छे शैम्पू से धो लेना चाहिए। ऐसा नियमित रूप से करें। प्याज का रस गर्म करने से उसकी दुर्गंध दूर हो जाती है। बालों की समस्याओं को रोकने के लिए दही के ये नुस्खे अपनाएं। दही बालों को पोषण देता है। बाल धोने से 20-30 मिनट पहले बालों की जड़ों में दही लगाएं। जब बाल सूख जाएं तो पानी से धो लें।
- दही और नींबू के रस को मिलाकर पेस्‍ट बनाएं। इस पेस्ट को नहाने से पहले बालों में लगाएं। 20-30 मिनट बाद बालों को धो लें। शहद के प्रयोग से भी बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। शहद को बालों में लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है और असमय सफेदी से भी मुक्ति मिलती है। यदि आप प्रतिदिन नहाने से पहले टमाटर का पेस्ट बनाकर बालों की जड़ों में लगाएंगे तो रूसी की समस्या दूर हो जाएगी। इस नुस्खे से बालों को मजबूती मिलती है और बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। बालों में टमाटर लगाने के बाद कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर किसी अच्छे शैम्पू से धो लें। -
 बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने के लिए बालों में मेहंदी लगाएं। मेहंदी से बालों को कई पोषक तत्व मिलते हैं और इस वजह उनसे जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। - दालचीनी पाउडर और शहद को मिलाकर बालों में लगाने से भी बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। - जैतून के तेल को गर्म करें और उसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। नहाने से पहले इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं। कुछ समय बाद बालों को धो लें। इस नुस्खे से भी बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। आंवले के चूर्ण को दही में मिलाएं और पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को हल्के हाथों से बालों की जड़ों में लगाएं। कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर बालों की समस्याएं खत्म हो जाती हैं। यदि आप नियमित रूप से तिल के तेल से बालों की मालिश करेंगे तो आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और उनकी सफेदी भी दूर हो जाएगी। तिल के तेल में गाय का घी और अमरबेल के चूर्ण को मिलाकर लगाएंगे तो बहुत जल्दी लाभ होगा। यह नुस्खा रात को सोने से पहले अपनाना चाहिए। यदि हम प्रतिदिन किसी अच्छे तेल से बालों की मसाज करते हैं तो यह नुस्खा बालों की उम्र बढ़ाने में काफी कारगर होता है। सिर की मसाज करने से रक्त संचार व्यवस्थित हो जाता है और बालों के रोम सक्रिय हो जाते हैं। इससे बालों की सेहत में सुधार होता है। आमतौर पर लोग सफेद बाल देखकर घबरा जाते हैं और उन्हें उखाड़ देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि सफेद बाल उखाड़ने से और अधिक सफेद बाल आना शुरू हो जाते हैं। सफेद बाल उखाड़ने से अच्छा है कि कैंची से उन्हें काटें। इसके साथ ही यहां दिए गए नुस्खे भी अपनाते रहें। इन नुस्खों से सफेद बालों की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण भी बाल सफेद और कमजोर हो सकते हैं। यदि आपको कब्ज और अपच की समस्या रहती है तो इसे ठीक करने के लिए त्रिफला चूर्ण का नियमित रूप से सेवन करें। ऐसा करने पर पेट से जुड़ी ये समस्याएं ठीक हो जाएंगी। पेट ठीक रहेगा तो यहां दिए गए नुस्खों से सही उपचार हो सकेगा

Related

स्वास्थ 381331884718632213

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item