एनएलएम करेंगे तीस गांव की जांच

 जौनपुर : मनरेगा से संबंधित छह योजनाओं की जांच होगी। यह जांच नेशनल लेबल मानीटर विवेक अग्रवाल करेंगे। दिल्ली से आए श्री अग्रवाल ने बुधवार को सीडीओ पीसी श्रीवास्तव के कक्ष में गोपनीय बैठक किया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक वे जिले के तीस ग्राम पंचायतों में कराए गए उक्त योजनाओं के तहत कार्यों की जांच करेंगे जिसके लिए उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारियों से निजी मोबाइल नंबर भी लिया है।
नेशनल लेबल मानीटर के आने की सूचना मंगलवार की देर शाम शासन से जिले में दी गई। फोन पर आई सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सभी खंड विकास अधिकारियों को बैठक के लिए बुला लिया गया। संबंधित अधिकारी कर्मचारी समय से बुधवार को विकास भवन पहुंच गए। बारह बजे एनएलएम भी पहुंच गए और सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक लेनी शुरू कर दिया।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक दोपहर दो बजे तक चली गोपनीय बैठक में श्री अग्रवाल ने तीस ग्राम पंचायतों की जांच करने की बात कही। साथ ही संबंधित अधिकारियों से उनका निजी मोबाइल नंबर भी लिया। इसके अलावा मनरेगा, एनआरएलएम, आईएवाई, एनएसएपी, आईडब्लूएमपी और एनबीए योजना की विस्तार से जानकारी हासिल की। एनएलएम के जाने के बाद सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ अपराह्न साढ़े तीन बजे तक बैठक किया।

Related

खबरें 1753852566312670577

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item