डीसीए व सीएफए की मुख्य परीक्षा सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_5171.html
जौनपुर। नगर के टीडी महिला डिग्री कालेज के बगल संचालित ब्रिलिएण्ट माइण्ड क्लासेज के सभागार में रविवार को एडीसीए, डीसीए व सीएफए की मुख्य परीक्षा सम्पन्न हुई। इस मौके पर कुल 63 छात्र/छात्राएं शामिल हुये। हालांकि परीक्षा में 2 छात्र एवं 1 छात्रा अनुपस्थित रहे। दो पालियों में सम्पन्न हुई परीक्षा की प्रथम पाली दोपहर 12 से 2 बजे एवं द्वितीय पाली सायं 4 से 6 बजे तक चली। संस्था के संचालक महफूज अली सिद्दीकी की देख-रेख में हुई परीक्षा को सम्पन्न कराने में रागिनी यादव, चंचल सिंह सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं लगी रहीं। अन्त में संस्था के संचालक श्री सिद्दीकी ने बताया कि परीक्षा का परिणाम आगामी 10 जुलाई को संस्था के वेबसाइट पर घोषित किया जायेगा।

