समर कैम्प के समापन पर आयोजित की गयी गोष्ठी

जौनपुर। बच्चों की अच्छी परवरिश से ही वे आगे बढ़कर कुछ देश में अच्छा कर सकते हैं। इसके लिये माता-पिता को जागरूक होने की सख्त जरूरत है। उक्त बातें नगर के पंजाबी मार्केट में फ्रेंड्स डांस क्लासेज द्वारा आयोजित समर कैम्प के समापन अवसर पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ऋतु सुहास डिप्टी कलेक्टर ने कही। इसी क्रम में चेयरमैन दिनेश टण्डन की पत्नी समाजसेविका माया टण्डन ने कहा कि आज के समाज में हर माता-पिता को अपने से ऊंची सोच रखनी पड़ेगी। उपरोक्त के अलावा अन्य वक्ताओं ने कहा कि संस्था की संचालक मिनाज शेख व सलमान शेख द्वारा यही प्रयास है। जनपद की कला को वह अन्य जगहों पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सलमान व सागर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर केके जायसवाल, तरनजीत सिंह, दीपक सिंह, ज्योति कपूर, राजकुमार सिंह, समाजसेविका किरन श्रीवास्तव, दीपक चिटकारिया, रविन्द्र सिंह ज्योति, विक्रम सिंह, बीना सिंह, शेरू शेख, सागर,, विद्याधर विद्यार्थी सहित तमाम प्रशिक्षक, बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Related

खबरें 7803477510282956131

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item