संस्कार भारती के कार्यशाला में बच्चों को सिखाये गये गुर

जौनपुर। संस्कार भारती जौनपुर द्वारा नगर के ताड़तला मोहल्ले में स्थित एक निजी चिकित्सालय में आयोजित 10 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला के सातवें दिन प्रशिक्षक मास्टर आफ फाईन आर्ट तथा दिल्ली के पूर्व विज्ञापन एजेंसी में कला निर्देशक के पद पर रहे रविकांत जायसवाल द्वारा ढाई दर्जन से अधिक बच्चों को चित्रकला की बारीकियों को सिखाया गया। इस मौके पर बच्चों को स्केचिंग व वाटर कलर किस प्रकार किया जाता है, की जानकारी दी गयी। इस दौरान प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा पर्यावरण सहित अन्य विषयों पर अच्छी चित्रकारी की गयी जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। संस्थाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ ने बताया कि 10 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला के समापन के उपरांत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा जहां प्रथम 3 प्रतिभागियों को पुरस्कार देने के साथ ही शेष को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।

Related

खबरें 1668301404656866398

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item