विश्व बैंक द्वारा ऊसर सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_5516.html
जौनपुर। विश्व बैंक वित्त पोषित यू.पी.सोडिक लैण्ड रिक्लेमेशन तृतीय परियोनान्तर्गत जनपद में संचालित ऊसर सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण विश्व बैंक दल के सदस्यों एडवर्ड कुक, एम.एस. सिद्धू तथा स्वामीनाथन ने सुजानगंज विकाखण्ड के परियोजना वर्ष चतुर्थ के ग्रामों मटियाही, जोगीपुर, डोमपुर हड़वार तथा घूरीपुर में प्रक्षेत्र विकास कार्यों को देखा। प्रक्षेत्र विकास कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराने हेतु अधिकारी कर्मचारी एवं कृषकों को निर्देशित किया। घूरीपुर में लेजर लैण्ड लेवलर द्वारा समतलीकरण से किसान उत्साहित दिखे।भूमि सुधार निगम के वित्त पोषण से पंचायतराज विभाग द्वारा धर्मापुर विकासखण्ड में बनाये गये सोडिक हाट का निरीक्षण किया।परियोजना वर्ष प्रथम में चयनित ग्राम नयनसण्ड में ऊसर उपचारित खेतों को देखा जिसमें कृषकों द्वारा वर्तमान में खेती की जा रही है। विश्व बैंक दल द्वारा गहरपारा ड्रेन की सफाइर्, महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपनाई गई आयजनित गतिविधियों एवं पशु चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर भूमि सुधार निगम के संयुक्त प्रबन्ध निदेशक एस.के.अग्निहोत्री, डा0 ए.के.मिश्रा, डा. ए.के.सिंह, नवनीत चतुर्बेदी, परियोजना प्रबन्धक डा0 रामलखन सिंह, सिचाई व पशुपालन आदि विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
