थानाध्यक्ष बक्शा के न्यायपूर्ण फैसले से वर्षों का विवाद हुआ समाप्त

जौनपुर। जहां दुख है वहां सुख है, जहां धूप है वहीं छांव है और जहां अन्याय है वहीं न्याय भी है, इसीलिये तो बक्शा थाना क्षेत्र के ढेरापुर गांव का वर्षों का विवाद चंद मिनटों में समाप्त हो गया। इसका सारा श्रेय जहां लोग थानाध्यक्ष महोदय को दे रहे हैं वहीं स्वयं थानेदार दोनों पक्षों सहित मौके पर मौजूद लोगों को इसका श्रेय दे रहे हैं। इस न्यायपूर्ण फैसले और समाप्त हुये विवाद की चर्चाएं आज जनपद में खूब जोर-शोर से हो रही है। बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ढेरापुर गांव में एक ब्राह्मण परिवार व गांव के यादव जाति के लोगों में ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद रहा जिसको लेकर पिछले काफी दिनों से दोनों पक्षों में आये दिन तू-तू मैं-मैं होने लगा। बात थाना पुलिस एवं जिला प्रशासन के दरबार तक जा पहुंचा। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष बक्शा रविन्द्र श्रीवास्तव बीते रविवार को मयफोर्स मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षांे के समक्ष अपनी न्यायपूर्ण राय दिये जहां उपस्थित अन्य लोगों ने भी अपनी सहमति जतायी। इसके चलते दोनों पक्षों में चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया और दोनों की सहमति से ही सीमांकन भी करा दिया गया। ऐसे में ब्राह्मण परिवार एवं यादव जाति के लोगों में चला आ रहा विवाद हमेशा के लिये समाप्त हो गया जिसको लेकर आज जनपद में चर्चा है। लोग थानाध्यक्ष बक्शा रविन्द्र श्रीवास्तव के न्यायपूर्ण फैसले की सराहना करते हुये दोनों पक्षों की सहमति को भी सराह रहे हैं।

Related

खबरें 1885271854248725768

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item