जौनपुर में मुर्दा चला रहा है राशन की दुकान !

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर लूटा जा रहा गरीबो का राशन 
जौनपुर में सप्लाई विभाग और खाद्यान माफियाओ  की मिली भगत सें हर महीनें लाखो रूपये के खाद्यान और मिट्टी के तेल का गोलमाल हो रहा है। यह घोटाला उस महा पुरूष के नाम पर हो रहा है जिसने अपना लहू देकर देश को आजाद करानें में अपनी भागीदारी निभायी थी। सबसे हैरत की बात यह कि इस गड़बड झालें का पर्दाफास करनें के लिए एक जागरूक नागरिक नें सप्लाई आफसर से लेकर डीएम तक पत्र लिखा इस पर भी काई कार्यवाही नही हुई तो उसने जन सूचना अधिकार के तहत जवाब मांगा तो वह भी आज तक नही मिल पाया है।
जौनपुर नगर में रूहट्टा मोहल्लें में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान हरदीपुर गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव प्रसाद पाण्डेय के नाम एलाट थी। इस दुकान पर कुल 639 राशन कार्ड है । इन कार्ड धारको को वितरण के लिए 437 कुन्टल गेहू चावल चीनी और 1206 ड्रम मिट्टी का तेल आता है। शिव प्रसाद पाण्डेय की मौत करीब 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। लेकिन आज भी सप्लाई विभाग उन्ही ने नाम पर यह राशन की दुकान चला रहा है। हर महीने इस दुकान के लिए एलाट राशन नियम सें भेजता रहता है। अब सवाल यह उठता है कि शिव प्रसाद जी 10 वर्ष पहलें इस दुनियां को छोड़ चुके है तो राशन लेता कौन है और बाटता कौन हैं। इस बारे में जिलापूर्ति अधिकारी सीमा सिंह से बात किया गया तो उन्होने जांच करानें की बात कह कर टाल दिया।
उधर इस मामलें को उजागर करने वाले जागरूक नागरिक अरविन्द उपाध्याय ने बताया कि मै पिछलें दो वर्षो से इस खाद्यान घोटालें के बारे में सप्लाई अफसर से लेकर डीएम तक को जानकारी दिया लेकिन खाद्यान माफियाआंे के दबाव के चलते आज तक इस पर किसी अधिकारी ने हाथ डालने की हिमाकत नही किया।
थक हार मैनें जन सूचना अधिकार का सहारा लिया तो पहली सूचना विभाग ने नही दिया तो दूसरा अपील किया है लेकिन अभी तक वह सूचना नही मिला है।

Related

खबरें 5039079764015364361

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item