आजमगढ़ में मां व बेटी की हत्या, पुत्र घायल
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_9061.html
आजमगढ़ में आज एक विक्षिप्त व्यक्ति ने अपनी पत्नी व पुत्री की हत्या कर दी। हत्या करने के मकसद से उसने पुत्र के ऊपर भी हमला किया, लेकिन वो बच गया।
आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसही जरमजेपुर में कल देर रात सूबेदार यादव ने छत पर सो रही पत्नी सुभावती (50) तथा पुत्री ममता (12) पुत्री की ईट से प्रहार कर हत्या कर दी जबकि संदीप (12) को भी वो मारना चाह रहा था, लेकिन वो घायल हो गया। संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

