रथयात्रा के साथ शुरू धार्मिक अनुष्ठान का समापन भण्डारे से होगा
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_6869.html
जौनपुर। श्री जगन्नाथ जी सेवा ट्रस्ट (श्री जगन्नाथ धाम रासमण्डल) के बैनर तले भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन 29 जून से मनाया जायेगा जो आगामी 6 जुलाई को भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 29 जून को प्रातः 8 बजे से आरती एवं राजसी खिचड़ी भोग के बाद शाम 5 बजे रथयात्रा निकाली जायेगी। 30 जून से 1 जुलाई तक शाम 5 बजे से महिलाओं द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा जिसके दूसरे दिन शाम 5 बजे से श्री सुन्दर काण्ड पाठ चलेगा। 3 जुलाई को सायं 7 बजे से आर्ट आफ लिविंग द्वारा सत्संग होगा जिसके दूसरे दिन सायं 5 बजे से श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा। इसी क्रम में 5 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन होगा जिसके बाद छप्पन भोग एवं भजन संध्या से इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। इसके अगले दिन यानी 6 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 11 से शाम 5 बजे तक कढ़ी-भात के भोग के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों एवं प्रभु के भक्तों से उक्त अवसरों पर अधिकाधिक संख्या मंे पहुंचने की अपील किया है।
