जौनपुर पुलिस ने पकड़ा मूर्ति तस्कर गिरोह , अष्ट धातु की मूर्तियाँ बरामद

 जौनपुर जिले के मडि़याहूं थाने की पुलिस ने मूर्ति तस्कर गिरोह का पर्दाफास करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नें इन चारों के पास सें राम सीत और गौतम बुध्द की अष्ट धातु की मूर्ति बरामद किया है। बरामद मूर्तियों की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रूपये बतायी जा रही है।

जौनपुर के एपी पवन कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज मडि़याहूं के कोतवाल अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थें। इसी बीच उन्हे सूचना मिला कि कुछ बदमाश अष्ट धातू की मूर्ति लेकर आ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। मुखवीर के बताये हुए स्थान पर घेरा बंदी किया तों यह बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उन्हे दोड़ा कर पकड़ा लिया। तलासी लेने पर इन बदमाशों के पास राम सीता और गौतम बुध्द की मूर्ति बरामद हुआ। कड़ाई से पुछताछ करनें पर बदमाशों ने बताया कि हम लोग गिरोह बंद होकर अष्ट धातु समेत कीमती मूर्तियां चोरी करके उन्हे बेचने का काम करते है। उधर गिरफ्तार किये गयें बदमाशों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि हम लोग पहली बार इस काले धंधें में हाथ डाला था। गिरफ्तार किये गए आरोपियों में विनोद सोनी निवासी साहबगंज मुगराबादशाहपुर धीरज सोनी निवासी साहबगंज मुगराबादशाहपुर जौनपुर राजेश सिंह निवासी मांधता प्रतापगढ़ और पप्पू पठान  निवासी मांधता प्रतापगढ़ शामिल है

Related

खबरें 6276550429339379971

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item