प्रेमी प्रेमिका सड़क हादसे के शिकार !

 जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर मौज मस्ती करने जा रहे प्रेमी प्रेमिका सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये इस हादसे में लड़की को गम्भीर चोटे आई है । प्रेमी उसे अस्पताल पहुँचाने के बाद फरार हो गया है । उधर प्रेमिका की स्थिति नाजुक देखते हए डाक्टरों ने उसे जौनपुर रेफर कर दिया है ।
  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दिन में करीब दो बजे के आसपास सुजानगंज की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर 90 व 100 की स्पीड में  एक लड़का लड़की मछलीशहर की तरफ जा रहे थे । इनका वाहन बराई मोड़ के पास स्पीड ब्रेकर पर उछाल खा गया जिसके कारण दोनों काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए । फ़िलहाल किसी तरह से लड़के ने अपनी माशूका को सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर पहुंचाया उसके बाद वह भाग निकला । डक्टरों ने लड़की हालत देखते हुए स्थानीय थाने में सूचना दिया उसके बाद उसका इलाज शुरू किया । लड़की के कान से लगातार खून की धारा बहते देखा उसे जौनपुर रेफर कर दिया है ।
 उधर मौके पर पहुंचे थानेदार ने लड़की की मोबाईल से नम्बर निकालकर घर वालो को सूचना देने के बाद लड़के की तलास में जुट गए है ।

Related

खबरें 26215990018117157

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item