अब ऑन लाइन बुक कराये वाहनो के वीआईपी नम्बर
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_5512.html
जौनपुर। सहायक सम्भागीय अधिकारी (प्रशासन)दीपक कुमार शाह ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के वी0आई0पी0 नम्बर की बुकिंग के लिए अब लोगों को परिवहन कार्यालय की भाग दौड़ नही करनी पडे़गी। इन नम्बरों को बुक कराने के लिए अब आॅन लाइन ब्यवस्था कर दी गयी है। इसके लिए विभागीय पोर्टल https:/vahan.up.nic.in /up_fancynumberbid/ पर जाना होगा। जो जिस जिले में रहता हो उसी जिले के आगे क्लिक कर अपना नम्बर बुक कर सकता है।गलत जिले के चयन पर रिजर्व किया गया नम्बर माना नही जायेगा।इसके साथ ही आॅन लाइन जमा की गयी रसीद भी जब्त हो जायेगी।किसी तरह प्राइवेट (नान कामर्शियल) व कामर्शियल (ट्रांस्पोर्ट) में से किसी एक विकल्प का चयन किया जाना है। गलत सीरीज चुनने पर भी जमा फीस नही लौटाई जायेगी।रिजर्व नम्बर के लिए 30 दिन के अन्दर वाहन न प्रस्तुत करने पर आरक्षित नम्बर निरस्त कर दिया जायेगा। यह ब्यवस्था शहर में 24 जून 2014 से प्रारम्भ हो गयी है। इसके साथ ही आॅन लाइन टैक्स जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

