संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हुई मौत
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_6908.html
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी महिला की मौत हो गयी जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जयदेवी 26 वर्ष की दो वर्ष पहले लालपुर गांव निवासी अजय से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले मंे दिल्ली चला गया। इधर पड़ोसी गुड्डू हरिजन के घर तरती गांव से बारात आयी थी। द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था कि तभी अचानक पड़ोस के मड़हे से धुंआ निकलने लगा। लोग दौड़कर मड़हे के पास पहुंचे कि तभी उसमें से जलती हुई जयदेवी बाहर भागी। किसी तरह आग पर काबू पाकर उसे उपचार हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करके चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में मड़हे में बंधी 2 बकरियां भी काल के गाल में समां गयीं। मृतका के मौत की खबर लगते ही मायके वाले ससुराल पहुंचे लेकिन यहां घर पर रहे सास व देवर फरार हो गये। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।
