80 अधिकारियों को नामित किया गया नोडल अधिकारी
https://www.shirazehind.com/2014/06/80.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2012-13 व 2013-14 के समग्र ग्रामों में कराये गये/कराये जा रहे विकास कार्यों की जांच/सत्यापन हेतु जिलास्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी मिलाकर कुल 80 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आदेशित किया कि समस्त नोडल अधिकारी प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को अपने आवंटित ग्राम का भ्रमण कर सम्पादित कराये गये/कराये जा रहे विकास कार्यक्रमों का सत्यापन संलग्न चेक लिस्ट के अनुसार करेंगे तथा उसी दिन अपनी सुस्पष्ट आख्या चेक लिस्ट के अनुसार तैयार कर एतद्विषयक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तद्दिनांक को सायं 6 बजे तक आयोजित बैठक में नियमित रूप से उपलब्ध करायेंगे तथा पायी गयी कमियों के सम्बन्ध में यथासम्भव अलग से टिप्पणी बनाकर बैठक में वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे। इस सप्ताह में सभी अधिकारी 12 जून को सम्बन्धित समग्र ग्राम का भ्रमण कर अपनी आख्या सायं 5 बजे तक जिला विकास कार्यालय में अवश्य उपलब्ध करायेंगे।

