धरना हुआ अमरण अनशन में तब्दील , अधिकारियो के फूल रहे है हाथ पांव
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_3420.html
शाहगंज (जौनपुर): दो शिफ्टों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर चल रहा धरना बुद्धवार को आमरण अनशन में तब्दील हो गया है । आज कस्बे के युवा समाजसेवी आशीष अग्रहरी और पप्पू पंडित आमरण अनशन पर बैठ गए है । इस भनक लगते ही बिजली विभाग और प्रशासनिक अधिकारियो के हाथ पांव फूलने लगे है । अमरण अनशन पर बैठने वालो ने कहा कि जनता बिजली को लेकर परेशान हैं। बिजली की अघोषित
कटौती से जनता त्रस्त हो चुकी है। भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो
गया है। हमारी मांग दो शिफ्टों में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति है। यदि मांगें
नहीं मानी गई तो हमारा संघर्ष और आगे बढ़ेगा।

