भ्रष्टाचार की मिसाल बन गया है रेलतंत्रः डा. दिलीप सिंह

जौनपुर। रेलतंत्र भ्रष्टाचार, लूट-खसोट व अव्यवस्था की मिसाल बन गया है। इसमें रेलकर्मी, अधिकारी मालामाल एवं यात्री सहित रेलतंत्र बदहाल है। उक्त बातें रिजवी खां में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये जूरी जज डा. दिलीप सिंह ने कही। इसी क्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डा. आरडी सिंह ने कहा कि आश्चर्य है कि रेलें आज यात्रियों एवं माल से खचाखचल भरी हुई हैं। दो महीने बाद तक आरक्षण मिलना असंभव हो गया है। 5 सौ यात्रियों को ले जाने वाली टेªनें ढाई से तीन हजार तक यात्रियों को ठूंसकर जानवरों की तरह ले जा रही हैं। समाजसेविका पद्मा सिंह, डा. विला सिंह, सुमन गिरि, निधि सिंह ने कहा कि टेªनों में व्याप्त गंदगी, गुण्डागर्दी, टीटी एवं सुरक्षा बलों की गैरजिम्मेदारी, अभद्रता और असुरक्षा की भावना के चलते भारतीय रेल तंत्र समूचे विश्व में बदनाम हो गया है। इस अवसर पर वैज्ञानिक डा. सुरेश वर्मा, अभियंता दिव्येन्दु सिंह, अभियोजन अधिकारी हरिकेश मिश्र, खिलाड़ी संजय सिंह, छात्रा अलका सिंह, शिप्रा सिंह, मनोज, शाहिना, राधिका, हेमलता, हर्ष, प्रतिभा, सोनम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 2716253357149246100

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item