सर्प दंश से बालक समेत चार की मौत
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_7261.html
जौनपुर : सर्प दंश से ननिहाल आए बालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। घटना अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी मुकलेश का पुत्र आर्यन (6) अपने ननिहाल मैनपुर आया था। मंगलवार की शाम घर के समीप खेल रहा था कि सर्प ने डंस लिया। परिवार के लोग झाड़फूंक और दवा कराने के लिए मड़ियाहूं ले गए। हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। जहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
शाहगंज क्षेत्र के मड़वा मोहिद्दीनपुर गांव निवासी सतिराम की पत्नी शोभा (45) घर के सामने मंगलवार की रात सो रही थी। इसी दौरान सर्प ने डंस लिया जबकि खुटहन थाना क्षेत्र के कानामऊ गांव में अमर चंद्र गौतम की पुत्री काजल (13) को मंगलवार की रात सोते समय सर्प नें डंस लिया। इसके अलावा बक्शा थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी समरत्थी देवी (60) को भी घर में कामकाज करते वक्त सर्प ने डंस लिया। सभी के परिजन उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सभी की मौत हो गई।