जननी सुरक्षा के लिए सुरक्षित रक्त
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_7730.html
जौनपुर। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उ0प्र0 लखनऊ एवं एड्स नियंत्रण भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार ‘‘ विश्व रक्तदाता दिवस ‘‘ 14 जून 2014 से 13 जुलाई 2014 तक जनमानस में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ र्रक्तदाता को नियमित रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने का सफल अभियान क्रियान्वयन हेतु 26 जून 2014 को कलेक्टेªट सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 पी0एन0रावत की अध्यक्षता में अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विश्व रक्तदाता दिवस के अवस पर एवं अभियान का विष वस्तु ‘‘ जननी सुरक्षा के लिए सुरक्षित रक्त ‘‘ है के सम्बन्ध में जिला विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा0 भास्कर राय, मुख्य चिकित्साधीक्षिका डा0 रीता दूबे, डा0 कमर अब्बास, डा0 अतुल कुमार श्रीवास्तव, डा0 आर0के0सिंह, सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिये।
