समायोजन के शासनादेश पर खिली बांछें
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_7881.html
जौनपुर : परिषदीय विद्यालयों में शिक्षामित्रों के समायोजन के संबंध में शासनादेश जारी होने पर शिक्षामित्रों की बांछें खिल गई हैं।
डायट परिसर में शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने मिठाइयां बांटकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया।
शिक्षामित्रों ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह बड़ा फैसला है जिससे तमाम परिवारों का जीवन संवर जाएगा। उन्हें न्यायालय पर भी पूरा भरोसा है। पूरी उम्मीद है कि अंतत: शिक्षामित्रों के साथ न्याय होगा।
शासनादेश निर्गत होने के बाद समायोजन प्रक्रिया तेज गति से पूर्ण हो सकेगी। शिक्षामित्र अपने सारे अभिलेख तैयार रखें।
संचालन महामंत्री छोटेलाल गौतम ने किया। इस मौके पर बृजेश यादव, मो.अब्बास, दिनेश गौतम, श्रवण यादव, अखिलेश, योगेश, अमृत लाल आदि मौजूद थे।