बिजली विभाग की टीम ने की छापेमारी
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_1020.html
जौनपुर : बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को कई स्थानों पर छापेमारी
किया। टीम ने नौ लोगों पर अवैध तरीके से बिजली उपयोग करने के मामले में
मुकदमा दर्ज कराया।
एसडीओ मछलीशहर विनोद कुमार सिंह ने मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयनडीह गांव में छापेमारी किया। जहां कुलदीप यादव, कलऊ यादव, राम आसरे, फूलचंद्र विश्वकर्मा, नंदलाल यादव को अवैध तरीके से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा। सभी पर मुंगराबादशाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
वहीं एसडीओ एमके आर्या ने मड़ियाहूं नगर में छापेमारी किया। उन्होंने चार लोगों को गलत तरीके से विद्युत उपयोग करते हुए पकड़ लिया। जिस पर सभी के खिलाफ मड़ियाहूं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।