चिकित्सक का वेतन काटा, दो फार्मासिस्टों का रोका
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_5650.html
जौनपुर : मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पीएन रावत ने शुक्रवार को कई
अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण किया। खामियां पाए जाने पर दो फार्मासिस्टों
का वेतन रोकने और एक चिकित्सक का वेतन काटने का निर्देश देते हुए एक
सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा।
सीएमओ 10.10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचे। अस्पताल में गंदगी देख असंतोष जताया। दवा व रिकार्ड का रख-रखाव ठीक न होने के कारण फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा। चिकित्सा प्रभारी जननी सुरक्षा योजना के चेक को समय से वितरित करने और प्रसूता को 48 घंटे तक अस्पताल में रोकने का निर्देश दिया।
पुरुष चिकित्सालय शाहगंज में 12.10 बजे पहुंचे तो बाल रोग विशेषज्ञ डा.यूके सान्याल अनुपस्थित रहे। उनका एक दिन का वेतन काटते हुए सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा। वहीं दवा का स्टाक बुक नहीं दिखाने, रख-रखाव पर असंतोष जताते हुए फार्मासिस्ट गिरीश चंद्र यादव व जयराम प्रसाद का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में महिला चिकित्सक डा.शोभना दुबे के कार्य में लापरवाही पर असंतोष जाहिर किया। ओपीडी बढ़ाने का निर्देश दिया।