हंगामा देख बैरंग लौटे डीपीआरओ
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_9991.html
बरसठी (जौनपुर) : ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम सभा बरसठी की जांच करने
शुक्रवार को डीपीआरओ एके सिंह पहुंचे। कुछ विकास कार्यो को देखा कि हंगामा
शुरू हो गया। जिस पर दूसरे दिन फोर्स के साथ जांच करने आने की बात कह वे
वापस लौट गए।
गांव के पूर्व प्रधान सभाजीत दूबे, संतोष मिश्र, पंकज सिंह आदि ने डीएम से शिकायत किया था कि पिछले दो पंचवर्षीय से ग्राम सभा में जो भी विकास कार्य हुआ है उसमें धांधली की गई है। इस पर डीएम ने जांच के लिए डीपीआरओ को आदेश दिया था जिसके क्रम में वे शाम को पहुंचे। डीपीआरओ ने दो तीन कार्य ही देख पाए थे कि हंगामा होने लगा।