टीइटी संघर्ष मोर्चा ने जताया आक्रोश
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_4580.html
जौनपुर : टीइटी संघर्ष मोर्चा अब शिक्षामित्रों के समायोजन के खिलाफ
मैदान में उतरने जा रहा है। मारुति मंदिर परिसर में शुक्रवार को हुई बैठक
में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के समायोजन की योजना को
विधिक रूप से चुनौती दी जाएगी। आगामी रविवार को बीटीसी एवं टीइटी
अभ्यर्थियों की एक सामूहिक बैठक आयोजित है।
मोर्चे के विधिक सलाहकार ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि टीइटी अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद आज तक काउंसिलिंग प्रारंभ होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं किंतु सरकारी उदासीनता इस कदर हावी है कि अभी तक डायटों पर फीडिंग/स्कैनिंग ही चल रही है। वहीं दूसरी ओर शिक्षामित्रों के समायोजन के संदर्भ में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही है।
बैठक में ओपी यादव, महेंद्र यादव, सोमारू राम प्रजापति, हृदय नारायण, सत्यकाम त्रिपाठी, दिनेश यादव, राजेश सोनी, लालजी बिंद, मुकेश सिंह, अभय सिंह, नागेंद्र मौर्य, अवनीश मौर्य, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।