मोबाईल की दुकान से सवा लाख का माल उठा ले गए चोर

 जौनपुर : निगोह बाजार में एक मोबाइल की दुकान में सेंध काटकर चोर 36 सौ रुपये नकद, मोबाइल, रीचार्ज कूपन सहित करीब सवा लाख का सामान उठा ले गए। मालिक को 11 बजे दुकान खोलने पर पता चला। चोरी की सूचना थाने पर दे दिया गया है।
बाजार में संदीप मौर्या की संतोष मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। रात में चोर पीछे से सेंध काटकर दुकान में घुस गए। वहां रखा एक कैमरा, करीब 35 मोबाइल सेट, 3 ई-टाप मोबाइल व विभिन्न कंपनियों के करीब 10 हजार का रीचार्ज कूपन एवं 36 सौ रुपये नकद उठा ले गए। सुबह संदीप ने जब दुकान खोला तो नजारा देख सन्न रह गया।


Related

खबरें 581749505619630819

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item