वाहन पेड़ से टकराया, चालक की मौत
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_7218.html
जौनपुर : मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के समीप अनियंत्रित
कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत और चार लोग घायल हो गए। वहीं
जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग घायल हो
गए।
मछलीशहर क्षेत्र के तिलौरा गांव निवासी सूरज (20) अपनी कार बरात में लेकर खरुआवां गया था वहां से बरात छोड़कर घर लौट रहा था। गाड़ी में उसकी दो पुत्रियां दिव्या (8) व रिया (6) के अलावा डमियां निवासी रामशिरोमणि (50) व जय कुमार (25) बैठे थे। वाहन मड़ियाहूं मार्ग पर स्थित जमालपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लाया गया जहां चिकित्सक ने चालक सूरज को मृत घोषित कर दिया। बाकी चार को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
शाहगंज के अक्खनसराय में साइकिल सवार को बचाने में मोटर साइकिल सवार बिरजू (50) निवासी अक्खन सराय घायल हो गया। वहीं एक अन्य दुर्घटना में शुक्रवार की रात बोलेरो की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार गब्बू (35) सूरापुर घायल हो गया। केराकत के बकुलिया के पास टाटा सूमो के धक्के से लालती देवी (30) घायल हो गई। वह अपने पति के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर खानपुर गाजीपुर जा रही थी।