दबंगों ने वृद्घ व युवक का हाथ पैर तोड़ा

 जौनपुर : बक्शा के विशेषरपुर में हुई मारपीट में दबंगों ने वृद्ध व युवक का हाथ पैर तोड़ दिया। वहीं अन्य जगहों पर हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
बक्शा के विशेषरपुर निवासी पतिराम यादव अपने भतीजे प्रवीण कुमार यादव के साथ बाइक से कचहरी आए थे। भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने बाइक से पीछा करके लाइन बाजार के कलीचाबाद पुलिया के पास रोक दिया। जहां दबंगों ने उन्हें लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। खेतासराय नगर के मुख्य मार्ग पर दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर पत्थरबाजी होने लगी। इसमें एक पक्ष से राशिद, कैश, साजिद व दूसरे पक्ष से जुल्फी, इफ्तेखार, सहवान, रफीक, शकील घायल हो गया। इस दौरान हुई पत्थरबाजी से 15 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। शाहगंज में भूमि विवाद को लेकर ताखा पश्चिम गांव में मीना को दबंगों ने भूमि विवाद को लेकर पीटकर घायल कर दिया। खुटहन के पनौली गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट में अरविंद, अंकुर घायल हो गए। केराकत के मिरचियां गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट में कपिलदेव, ममता, रामलखन घायल हो गए।

Related

खबरें 5894546288039257194

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item