खण्ड शिक्षाधिकारियों की लापरवाही के कारण रूक गया है पदोन्नति: अरविन्द शुक्ल

 जौनपुर । प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिध मण्डल जिला संयोजक अरविन्द शुक्ल की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिला। प्रतिनिध मण्डल नें पदोन्नति हेतू रिक्त  पदो की सूची और न्यूनाधिक शिक्षकों की सूची अभी तक पूर्ण न होने पर नाराजगी जताई। विभागीय लापरवाही के कारण अति महत्व पूर्ण कार्य भी लम्बित है जिसके कारण पदोन्नति प्रक्रिया रूकी हुई है। मामले को गम्भीरता से संज्ञान में लेते हुए बीएसए नें सभी एबीएसए को पत्र लिखकर निर्देशित किया कि जिले में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची मृतक आश्रित को सम्मलित करते हुए न्यूनाधिक की सूचना निर्धारित प्रारूप पर 28 जून तक हर हाल में हार्डकापी और सीडी कार्यालय में उपलब्ध करा दें। समय से सूचना प्राप्त न होने की दिशा में यदि पदोन्नति कार्य बाद्यित होता है तों सख्त कार्यवाही किया जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल में परमाकर राय शिव नारायण यादव रविचंद्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह साजेश सिंह प्रमोद दूबे समेत तमाम शिक्षक बंधू उपस्थित रहे।

Related

खबरें 2972369348407849442

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item