नये कनेक्शन आदि हेतु कैम्प का आयोजन
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_8209.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया है कि वृहद चेकिंग अभियान के पूर्व दिनांक 28.06.14 से 30.06.14 तक निम्नलिखित स्थानों पर मुख्य रूप से नये कनेक्शन निर्गत करने हेतु कैम्प का आयोजन किया गया है। नये कनेक्शन निर्गत करने के साथ-साथ राजस्व वसूली से सम्बन्धित कार्य भी किये जायेगे। कैम्प का विवरण निम्नवत् हैः- दिनांक 28.06.14 1. वाजिदपुर उत्तरी 2. हरखपुर 3. ओलन्दगंज (गूलर घाट रोड) 4. नईगंज (काशी ग्रामीण गोमती बैंक के पास) दिनांक 29.06.14 1. मुफ्ती मोहल्ला 2. ईशापुर कुरचनपुर 3. मियाॅपुर 4. सैदनपुर दिनांक 30.06.14 1. ताड़तला 2. सिपाह 3. भूपतपट्टी 4. उमरपुर (पुराना टी0डी0एम0 कार्यालय के पास) शहर उत्तरी क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी अंकित श्रीवास्त एवं दक्षिणी क्षेत्र के रामचन्द्र पटेल कैम्प में मौजूद रहेंगे। साथ में अवर अभियन्ता के स्टाफ भी मौजूद रहेंगे।

