जुलाई-अगस्त तक पूरी होगी टीईटी भर्ती
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_4136.html
लखनऊ. सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि जुलाई-अगस्त तक टीईटी भर्ती पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए जिलों में शासनादेश भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही सदन में किसानों की समस्याओं पर भाजपा चर्चा कर रही है। स्थानीय मुद्दों को विधायक उठा रहे हैं। दूध में मिलावट पर भी सरकार को विपक्ष ने घेरा। इस पर सरकार ने खुद 26 नमूनों को हानिकारक बताया है। इससे पहले विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा हुई।
शुक्रवार की सुबह सदन में कृषि विभाग का बजट पेश होना था, लेकिन विभागीय बजट दस्तावेज समय पर मंत्रियों और विधायकों के पास नहीं पहुंच पाया। इसको लेकर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे से कार्रवाई करने की मांग की। नेता विपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने भी सदन में सवाल उठाया। सरकार और बाकी विपक्षी दलों ने भी इसका समर्थन किया। शुक्रवार को कृषि के साथ ही प्राविधिक शिक्षा पंचायती राज, भारी और मध्यम उद्योग, चिकित्सा और होम्योपैथिक, यूनानी आदि विभागों के बजट पर चर्चा होनी थी। बजट दस्तावेज समय पर नहीं पहुंचने से कार्यवाही रुकी रही। बाद में यह चर्चा शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान बसपा के पनियरा विधायक जीएम सिंह ने परिवहन मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मंत्री से संरक्षण में ही ये डीपीवाई (दुर्गा प्रसाद यादव) कंपनी की गाड़ियां धड़ल्ले से ओवर लोडिंग कर रही हैं। सदन में इस मुद्दे पर हंगामा भी हुआ। वहीं विधानसभा अध्यक्ष के जांच करवाने के आश्वासन के बाद विपक्ष शांत हुआ। बताते चलें कि नियमानुसार चर्चा होने से 24 घंटे पहले विधायकों के पास विभागीय बजट पहुंचना चाहिए था, लेकिन कृषि विभाग को छोड़कर बाकी के दस्तावेज समय पर नहीं पहुंच पाए। यही नहीं आरोप यह भी है कि मंत्रियों और विधायकों के पास समय पर बजट दस्तावेज पहुंचाने में लापरवाही हो रही है। इसकी वजह से कार्यवाही प्रभावित होती है।