ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, कोचिंग संचालक और रेस्टोरेंट मालिक सहित नौ घायल

इलाहाबाद. सिविल लाइंस का पॉश इलाका में गुरुवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। एल्गिन रोड पर गुरुवार देर कालिका रेस्टोरेंट के सामने कोचिंग संचालक सुशील सिंह (36) पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हमले में सुशील के साथ ही रेस्टोरेंट मालिक अभय सिंह सहित पांच लोग घायल हो गए। इस घटना के कुछ ही मिनटों के बाद इसी रेस्टोरेंट के सामने भारत सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक के बेट बबलू (38) को भी गोली मार दी गई। ताबड़तोड़ सिविल लाइंस में हुई दो वारदातों से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सूचना पाकर एसपी सिटी राजेश यादव कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घेराबंदी कर हमलावर गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्कार्पियो सवार बदमाशों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस के एल्गिन रोड पर रहने वाले सिराज सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। रात लगभग साढ़े दस बजे एजेंसी में काम करने वाले गार्ड विजय शंकर तिवारी का उनके बेटे जावेद से किसी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर गार्ड ने गोली चला दी। हाथ और पीठ में छर्रे लगने के कारण जावेद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दूसरे गार्ड ने गोलीबारी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। इसी बीच अपार्टमेंट के ठीक सामने दूसरी घटना हुई।

Related

खबरें 1921901426942201030

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item