फसलोत्पादन के लिये किसानों को दिया गया निःशुल्क बीज

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के अन्तर्गत भूमि सेना योजना वर्ष 2013-14 में उपचारित किसानों एवं 2014-15 में फसलोत्पादन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को परियोजना जगदीशपुर एवं महमूदपुर विकास खण्ड बदलापुर के गोदाम पर क्षेत्रीय किसानों को जिनकी भूमि उपचारित की गयी है, को भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम जगत नारायण यादव द्वारा उन्नत किस्म के मक्का एवं उर्द के निःशुल्क बीजों का वितरण किया गया। लाभान्वित होने वाले 103 किसानों में से आज 57 किसानों को बीजों का वितरण किया गया। किसानों में रामनयन, प्यारे लाल, रामसागर, सुरेश, खभाड, हरिकेश, रामराज, रामलखन, मकालू, अशोक, अमरनाथ, पूर्णमासी आदि प्रमुख रहे। इस मौके पर अधिकारी श्री यादव ने बताया कि अभी चयनित 5 ग्रामों के किसानों को रविवार तक बीजों का वितरण कर दिया जायेगा।

Related

खबरें 1532545573250613579

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item