खाद्य निरीक्षकों की टीम पर दूधियों ने किया हमला
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_853.html
जौनपुर। शुक्रवार को जांच के लिये नगर में निकली खाद्य निरीक्षकों की टीम पर आधा दर्जन की संख्या में दूधिये टूट पड़े। हालांकि किसी तरह बच-बचाकर टीम में शामिल खाद्य निरीक्षक थाने पहुंचे और पुलिस की मदद से सभी दूधिये को पकड़वाये जहां देर शाम तक अग्रिम कार्यवाही चल रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिला अभिहित अधिकारी वीपी सिंह के नेतृत्व में आज खाद्य निरीक्षकों की टीम नगर में जांच के लिये निकली। निरीक्षकों का दल अभी नगर में निकला था कि तभी नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में कुछ दूधिये दिखायी पड़े। यह देख जब जिला अभिहित अधिकारी वीपी सिंह अपने साथियों के साथ उनका नमूना लेने के लिये आगे बढ़े तो वहां मौजूद सभी दूधिये आक्रोशित हो गये और लामबंद होकर खाद्य निरीक्षकों की टीम पर टूट पड़े। इसके चलते वहां का दृश्य अफरा-तफरी में परिवर्तित हो गयी। हालांकि किसी तरह बच-बचाते हुये निरीक्षकों की टीम लाइन बाजार थाने पहुंची जहां से पुलिस की मदद लेकर हमला बोलने वाले सभी दूधिये को पकड़वायी। देर शाम तक दूधियों के खिलाफ कार्यवाही की प्रक्रिया चल रही थी। वहीं दूसरी ओर इस सम्बन्ध में कुछ पूछने के लिये जिला अभिहित अधिकारी से सम्पर्क नहीं हो सका। उधर नगर सहित पूरे जनपद में इस वाक्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।