नवीन पेंशन योजना का फार्म न भरने की अपील
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_980.html
जौनपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जनपद शाखा के अध्यक्ष राममूरत यादव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से विशिष्ट बीटीसी 2004 के शिक्षकों को बताया कि वह नवीन पेंशन योजना का फार्म न भरें। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश आरएन पाण्डेय द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि उच्च न्यायालय में लम्बित अवमानना मामले के निस्तारण होने तक विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच से नवीन पेंशन योजना का फार्म न भरवाया जाय।

