सेवा भाव से काम करने पर यश और कीर्ति मिलती है : सीएमओ
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_228.html
खेतासराय(जौनपुर)।प्रा.स्वा.केन्द्र सोंधी के अवकाशप्राप्त
कर्मचारियों के सम्मान में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। सीएमओ
पीएन रावत ने अवकाशप्राप्त कर्मचारियों को अंगवस्त्रंम भेंट कर उन्हें
सम्मानित किया।
अवकाशप्राप्त प्राप्त स्वास्थ्य कर्मचारी डा.सुबाष यादव,शोभनाथ तिवारी, बंशराज, यमुना प्रसाद, चन्द्रधारी यादव, दुर्गावती सिंह और तारा देवी को सम्मानित करने के उपरांत सीएमओ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि सेवा भाव से काम करने पर यश और कीर्ति मिलती है। विदाई समारोह के आयोजक प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.डी.एस.यादव ने आभार प्रकट किया।सहयोग में फर्मासिस्ट अशोक कुमार यादव,मदनमोहन यादव, शीतला सेठ,शेषनारायण सिंह,अखिलेशयादव आदि स्वास्थ्यकर्मी रहे।इस मौके पर डा.महेन्द्र यादव, प्रशासनिक अधिकारी विनीत श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।