तीस जून को पहला रोजा और 29 जुलाई को ईद

 लखनऊ। रमजान-उल-मुबारक का पहला रोजा सोमवार से रखा जाएगा। इस बार तीस के चांद के हिसाब से माह-ए-मुबारक की पहली तारीख और 29 जुलाई को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा। वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने आज माह-ए-रमजान और ईद के चांद का एलान कर दिया है।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व मौलाना डॉ. सादिक ने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी और कहा कि वर्तमान समय में साइंस व तकनीक से चांद की स्थिति का पता लगाना आसान हो गया है। कोई भी व्यक्ति जब चाहे चांद की स्थिति की जानकारी हासिल कर सकता है। साथ ही मरकजी चांद कमेटी अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास व काजी-ए-शहर मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली ने मुस्लिम समुदाय से शनिवार को चांद देखने के बाद पुष्टि करने की अपील की।

Related

खबरें 2186258601964574360

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item