धीमी गति मूल्यांकन पर कुलपति ने ली क्लास

 जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने शुक्रवार को समन्वयक व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जमकर क्लास ली। इस दौरान धीमी गति से मूल्यांकन कार्य पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने व समय पर परिणाम निकालने के लिए निर्देश दिया।
कुलपति द्वारा समन्वयक व मूल्यांकन कार्यो से जुड़े प्रभारियों की बैठक ली गई। प्रो. अग्रवाल ने अब तक कुल उत्तर पुस्तिकाओं के 50 फीसद ही कार्य निबटाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके लिए उन्होंने मूल्यांकन में और तेजी लाने का आदेश दिया है। बैठक में परीक्षा परिणामों के कार्यो पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मूल्यांकन समन्वयकों ने भरोसा दिलाया है कि अविलंब कार्यो को पूरा कराकर रिजल्ट दिया जाएगा। वीसी ने मूल्यांकन व रिजल्ट घोषित कराने के लिए प्रो. वीके सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक डा. देवराज, डा. राममोहन सिंह, डा. अखिलेश्वर शुक्ला, डा. मानस पांडेय, डा. अविनाश पार्थिडेकर, डा. पीके सिंह कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Related

खबरें 4178035865556800363

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item