आजमगढ़ में सात बच्चों का अपहरण, अपहर्ता गिरफ्त में
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_929.html
आजमगढ़ के अहरौला क्षेत्र के सीरपट्टी गाव के पोखरे पर स्नान कर रहे सात
बच्चों का आज दोपहर बारह बजे के करीब टाटा मैजिक चालक ने अपहरण कर लिया।
सूचना पर पुलिस ने तहबरपुर थाना क्षेत्र के धनियाकुड़ी गाव के पास घेरेबंदी
कर बच्चों को मुक्त करा दिया और चालक को वाहन सहित गिरफ्त में ले लिया।
अपहृत बच्चों में विशाल (10) पुत्र संतू राजभर, सुनील (8) पुत्र कंतू राजभर, दीपू (13) पुत्र धर्मेन्द्र राजभर, मनीष (13) पुत्र रामबहादुर, अंशु (7)पुत्र जंगबहादुर राजभर, राजेन्द्र (10) पुत्र राजाराम तथा अभिषेक (15) पुत्र रामप्यारे बताए गए हैं। सभी उसी गाव की राजभर बस्ती के निवासी हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। चालक से पूछताछ जारी है।