कृषि को दिया जाए उद्योग का दर्जा

 जौनपुर: विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल पंचायत लगाई। कृषि को उद्योग का दर्जा दिए जाने की मांग किया। इसके बाद नौ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के जरिए प्रधानमंत्री को प्रेषित किया।
यूनियन की प्रमुख मांगों में किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए। राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया जाए। सभी जर्जर सड़कों का तत्काल मरम्मत कराया जाए। थाना दिवसों पर शिकायतकर्ता को पर्ची दिया जाए, भूमाफियाओं द्वारा गरीबों की भूमि पर अवैध ढंग से किए गए कब्जा को तत्काल खाली कराया जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करते हुए बरसठी विकास खंड अंतर्गत बघनरी, ओझापुर, खुंदनपुर व चर्तुभुजपुर के कोटेदारों द्वारा मई 2014 का राशन, चीनी व किरासिन तेल का वितरण न करने के संबंध में जांच कराई जाए। सभी नहरों में पानी शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। गरीबों पर हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए।
 पंचायत में राजमणि तिवारी, राम कुमार गौतम, बब्बन सिंह, राजबली यादव, चित बहाल, मेवा लाल, बाबूराम, राम किशोर, राम सनेही, शिव प्रताप सिंह, पुद्दन राम, हरी लाल, अशर्फी लाल, अखिलेश पाल, प्रदीप, कलावती, कुसुम, सविता, उर्मिला, लीलावती, हीरावती आदि मौजूद रहीं। पंचायत की अध्यक्षता राजनाथ यादव व संचालन शैलेष वर्मा ने किया।

Related

खबरें 7465947101341419091

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item