पुलिस ने 21बैलों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया
https://www.shirazehind.com/2014/06/21_23.html
खेतासराय(जौनपुर)। क्षेत्र के मानीकला से बीती रात पुलिस ने पशु तस्करों के
चंगुल से 21बैलों को मुक्त करा लिया।सभी बैल पश्चिम बंगाल बध हेतु ले जाने
के लिये सड़क के किनारे बांधे गये थे। पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो
गये।पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर
लिया है।
थानाध्यक्ष के.के.चौबे को अर्द्धरात्रि सूचना मिली कि मानीकला में बध हेतु बैल बांधे गए हैं। अलसुबह बैलों को वाहन पर लाद कर तस्कर पश्चिम बंगाल ले जायेंगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये।पुलिस जीप देख बैलों को मौके से भाग लिये। सभी बैलों को पुलिस थाने ले आयी।