विवाद में एक-दूसरे का काटे कान

   खेतासराय(जौनपुर)।क्षेत्र के टिकरी खुर्द गाँव में बीती रात्रि जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों ने मारपीट कर लिया। इस दौरान दो युवकों ने एक-दूसरे का दांत से कान काटकर लहूलुहान कर दिया। दोनो का पीएचसी सोधी में इलाज कराया गया। पुलिस ने दोनो तरफ से  एनसीआर दर्ज कर लिया है।
गाँव के राधेश्याम और सियराम के बीच जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को एक पक्ष मिट्टी गिरवा रहा था। इस पर दोनो पक्षों ने विवाद कर लिया।गाँव वालों के बीचबचाव करने पर मामला शान्त हो गया। रात्रि में इसी बात को लेकर फिर से कहासुनी होने लगी। राधेश्याम का पुत्र दीपक(17)और सियाराम का पुत्र पंकज(18) आपस में भिड़ गए। दोनों एक-दूसरे का कान दांतों से काटकर लहूलुहान कर दिया।

Related

खबरें 998815873667781476

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item