रेल किराए में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन

 जौनपुर: रेल किराए में वृद्धि किए जाने के निर्णय को लेकर विरोध जारी है। सोमवार को एसयूसीआइ कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। जबकि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने बैठक कर केंद्र सरकार के इस निर्णय का पुरजोर विरोध किया।
ओलंदगंज होते हुए सोशलिस्ट यूनिटी ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) के कार्यकर्ता जुलूस निकाल नारेबाजी करते हुए दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में जिस उम्मीद के साथ भाजपा सरकार जनता ने बनवाया उस पर सरकार ने पानी फेर दिया। साथ ही एफडीआइ लागू किए जाने का विरोध किया। प्रदर्शन करने वालों में जिला सचिव जगदीश चंद्र अस्थाना, प्रवीण कुमार शुक्ल, दिनेश कांत दूबे, जय नरायन, मिथलेश मौर्य, प्रमोद शुक्ला आदि शामिल रहे।
उधर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक हुई। श्री कृष्ण शर्मा, जय प्रकाश सिंह, सुबास गौतम आदि ने केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध जताया। इस दौरान आरआर यादव, केआर गुप्त, एसबी पटेल, कैलाश भूषण सिंह, सोमारू राम मौजूद रहे।

Related

खबरें 3837800188374654555

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item