संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत , पुलिस जाँच में जुटी

जौनपुर । जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। उसकी मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है।
बताया जाता है कि  उक्त गांव के निवासी के निवासी विनोद कुमार तिवारी की पत्नी साधना तिवारी गर्भवती थी आज वह 10 बजे वह गांव के एनम संेन्टर पर दूसरा टीका लगवाने गई थी। टीका लगते ही उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजनों ने उसे जलालपुर समुदायिक स्वास्थ केंन्द्र पर ले गये। उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही उसके पिता रामअसरे तिवारी मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लिया। इस दरम्यान उन्हे संदेह होने पर जलालपुर थानें में तहरीर देकर जांच पड़ताल की मांग किया। थानाध्यक्ष रामेश्वर सिंह नें मौत के पीछे का रहस्य जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Related

खबरें 6986779708994445971

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item