रोडवेज विभाग की लापरवाही के कारण यात्री झेल रहे है लू के थपेड़े

जौनपुर: गर्मी से वैसे तो सभी बेहाल हैं। रोडवेज परिसर में समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को कुछ ज्यादा ही परेशान होना पड़ रहा है। यात्री प्रतीक्षालय के खुले होने के कारण दोपहर जबरदस्त लू का सामना करना पड़ता है।
जौनपुर डिपो में वाराणसी, आजमगढ़, इलाहाबाद, गोरखपुर, लखनऊ से यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। डिपो में यात्रियों के बैठने के लिए यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया है। प्रतीक्षालय में पंखे लगाए गए हैं, किंतु पंखों के ऊंचाई पर लगे होने के कारण हवा यात्रियों को सही तरीके से नहीं लग पाती। बिजली कटौती के बाद घंटे भर बाद जनरेटर चलाया जाता है। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

Related

खबरें 980489814637297433

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item