लोक अदालत 27 जुलाई को

 जौनपुर।सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर मृदुल कुमार मिश्रा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 27 जुलाई 2014 को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार की अध्यक्षता में किया जा रहा है। इस लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी,राजस्व, चकबन्दी, एम0ए0सी0पी0, उत्तराधिकार एवं वैवाहिक मामलों से संबंधित सभी प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को दीवानी न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन पूर्व की भांति किया जायेगा। उन्होंने अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से अनुरोध किया है कि अपने-अपने वादों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से करावें तथा इस अवसर का लाभ उठावें। 

Related

खबरें 1594457367793653868

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item