प्राथमिक शिक्षकों नें सरकार के खिलाफ भरी हुंकार कहा मांगे पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन

 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेशीय प्रचार मंत्री एवं जिला मंत्री सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जौनपुर के शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना प्रर्दशन किया। शिक्षको का अक्रोश था कि इन मांगो को लेकर 26 जून को लखनऊ में स्थित शिक्षा निदेशक कार्यालय पर साकेतिक धरना प्रर्दशन किया था लेकिन एक मांग पूरी न होने पर आज हम लोग जिला मुख्यालय पर धरना प्रर्दशन कर रहे है।
जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आज प्राथमिक शिक्षकों ने धरना प्रर्दशन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुकार भरी । शिक्षकों के मुख्य मांग है कि शिक्षको को अविलम्ब पदोन्नति किया जाय पेंशन योजना तुरन्त बहाल किया जाय मृतक आश्रितों को पूर्व की भांति नियुक्ति किया जाय। महंगाई भत्ता का 50 फीसदी वेतन से जोड़कर किया जाय शिक्षा मित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित किया जाय राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षको को भी चिकित्सकीय सुविधा दिया जाय समेत 15 सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौपा।
इस मौके पर मुख्य रूप से अमित सिंह अखिलेश सिंह राजेन्द्र यादव सतीश सिंह सूर्य भूषण पाण्डेय शैलेन्द्र सिंह अभिषेक सिंह अभिषेक सिंह सिरकोनी संजय सिंह डा0 रत्नेश सिंह दया शंकर यादव अतुल सुभाष यादव ओमप्रकाश चैरसिया अनुज त्रिपाठी समेत भारी संख्या में शिक्षको भागीदारी किया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी सिंह ने किया।

Related

खबरें 3834299561086658964

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item