जौनपुर के बीएसए सस्पेंड
https://www.shirazehind.com/2014/07/blog-post_41.html
जौनपुर : एक सप्ताह के अंदर जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र व जिला
बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल को यहां से जाना पड़ा।
डीआइओएस को स्थानांतरित कर जहां प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया वहीं बीएसए को सस्पेंड कर दिया गया। बीएसए के निलंबन का कारण विभागीय कार्यो में अनियमितता बताई गई है।
शिक्षा विभाग से जुड़े जिले के इन आला अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर हटाया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि बुधवार को नए डीआइओएस गिरधारी लाल ने यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जबकि बीएसए का कार्यभार अस्थाई रूप से उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है।