तमंचे के बल पर बदमाशो ने लूटा 70 हजार

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया घाट पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर 70 हजार रुपये लूट लिया। यह वारदात बुधवार की दोपहर हुई। उधर शाहगंज में परदेश से कमाकर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया।
नेवढि़या थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी मो.कलीम रामपुर कस्बा स्थित यूनियन बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर घर के लिए रवाना हुए। गोपालापुर स्थित इमिलिया घाट के पास पहुंचा तभी दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए 70 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देकर दोनों रामपुर की ओर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया।
उधर शाहगंज स्टेशन पर 50 वर्षीय अधेड़ साबरमती एक्सप्रेस में मिला। जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका सारा सामान लूट लिया। बेहोशी हालत में उसे पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Related

खबरें 1918917710217029221

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item